ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:संसद के शीतकालीन सत्र के आज 10वे दिन भी लोकसभा में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान को लेकर काफी हंगामा हुआ है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सदन के सामने माफी भी मांग ली है। लेकिन साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी के ट्वीट पर भी कड़ी आपत्ति जताई है। इस दौरान सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफी नारेबाजी भी हुई।
साध्वी प्रज्ञा के माफी मांगने के बाद भी सदन में हंगामा नहीं थमा है। जिसको लेकर स्पीकर सभी दलों से बात कर मसले को सुलझाना चाहते हैं। और इसी बात को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। फिलहाल लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2.30 बजे तक और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2.30 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

