महाराष्ट्र में शिवसेना,एनसीपी और कांग्रेस पार्टी आज सरकार बनाने जा रही हैं। मुंबई के शिवाजी पार्क में आज उद्धव ठाकरे सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। उद्धव ठाकरे के अलावा तीनों पार्टियों के दो-दो नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
शपथ के बाद आज रात कैबिनेट की पहली बैठक
इस शपथ ग्रहण समारोह से पहले तीनों पार्टियों ने अपने कॉमन मीनिमम प्रोग्राम का ऐलान कर दिया है। इसके मुताबिक उद्धव ठाकरे की सरकार किसानों के लिए नई फसल बीमा योजना भी लाएगी और साथ ही किसानों को तुरंत राहत देने का काम भी किया जाएगा।
80 फीसदी आरक्षण देने के लिए कानून लाया जाएगा
साथ ही उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज रात कैबिनेट की पहली बैठक होगी, माना जा रहा है कि कॉमन मिनिमम प्रोग्राम में किए गए वादों को लेकर कैबिनेट कोई बड़ा फैसला कर सकता हैं। साथ ही महाराष्ट्र के लोंगो को 80 फीसदी आरक्षण देने के लिए कानून भी लाया जाएगा।



