ट्रैक्टर- ट्राले की बाइक के साथ जबरदस्त भिड़ंत, तीन सगे भाईयों की मौत

ऑनलइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां रतिया- सरदूलगढ़ रोड पर खूनन गांव के पास ट्रैक्टर- ट्राले की जबरदस्त…

ऑनलइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां रतिया- सरदूलगढ़ रोड पर खूनन गांव के पास ट्रैक्टर- ट्राले की जबरदस्त टक्कर में तीन सगे भाईयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव हांसपुर निवासी 26 वर्षीय काला राम, 18 वर्षीय छिंदा राम औप 15 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है।

मृतकों के पिता बलवीर का कहना है कि बेटे अग्रोहा स्थित ईंट भट्टे पर भराई का काम करते थे। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीबन 10 बजे तीनों बाइक पर घर आ रहे थे, इसी दौरान गांव से थोड़ी पहले खूनन मोड पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्राले से जोरदार टक्कर हो गई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Death

वहीं, पुलिस ने हादसे के बाद तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक्टर- ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *