ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- 27 नवंबर का दिन भारत के लिए बेहद खास है। ये दिन भारत के इतिहास के पन्नो में सुनहरे अक्षरो से लिखा जायेगा। क्योंकि हमारे देश के वैज्ञानिकों ने देश की रक्षा में ऐसे बेहतरीन यंत्र की रचना की है , कि ऐसा यंत्र दुनिया के किसी भी देश ने अब तक नही बनाया होगा।
बता दें कि, भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने आज की सुबह Cartosat-3 को सफलतापूर्वक लांच कर देश को बेहद नायाब तोहफा दिया है, जो देश की रक्षा मे बहुत बड़ा भागीदार साबित होगा। अब पाकिस्तान की हर नापाक हरकत पर भारतीय सेना की बाज नजरे तैनात रहेंगी। जरूरत के समय या आपातकालिन परिस्थति में भारतीय सेनी इस सैटेलाइट की सहायता से सर्जिकल/एयर स्ट्राइक को भी अंजाम दे पायेगी।
लॉन्चपैड-2 से किया गया सफल प्रशिक्षण
ISRO ने 27 नवंबर की सुबह को Cartosat-3 सैटेलाइट को श्रीहरिकोटा द्वीप पर स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्चपैड-2 से इसका सफल प्रशिक्षण कर इसे लॉन्च किया। Cartosat-3, पहली बार PSLV-C47 रॉकेट से छोड़ा गया। बता दें कि पृथ्वी से 509 किलोमीटर की ऊंचाई पर ये Cartosat-3 चक्कर लगाएगा।
PSLV की ये 74 वीं उड़ान के रूप में जानी जायेगी
6 स्ट्रैपऑन्स के साथ ये PSLV की ये 74 वीं उड़ान के रूप में जानी जायेगी, जब की ये राकेट की 74वीं उड़ान थी। Cartosat-3 के साथ 13 अन्य नैनो सैटेलाइट भी संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ छोड़े जायेंगे। इस सैटेलाइट्स का उपयोग कॉमर्शियल रूप में किया जायेगा।
जानिये Cartosat-3 मे क्या होगी खासियत
Cartosat-3 मे जो कैमरा लगा हुआ है, वह संभवतः अभी तक दुनिया की किसी दुसरी सैटेलाइट मे नही लगा होगा। अमेरिका की निजी स्पेस कंपनी डिजिटल ग्लोब का जियोआई-1 सैटेलाइट 16.14 इंच की ऊंचाई तक की बेहतरीन तस्वीरें ले सकता है।
इससे पहले Cartosat-1 5 मई 2005 को लॉन्च किया गया था। Cartosat-2 10 जनवरी 2007 को, Cartosat-2A : 28 अप्रैल 2008 को , Cartosat-2b : 12 जुलाई 2010 को इसी तरह एक के बाद एक Cartosat उपकरण लॉन्च होते गए। बता दें कि Cartosat-3 का उपयोग देश की रक्षा के लिए किया जायेगा, जो प्राकृतिक आपदाओं में देश की सेना की मदद करेगा।



