ऑनलइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और पूर्व चेयरमैन अजय गौड को राज्य के सीएम मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही एक प्रधान ओएसडी, एक ओएसडी और एक मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है।

बता दें कि 2014 में नीरज दफ्तुआर सीएम मनोहर लाल के प्रधान ओएसडी रहे थे, जिन्हें फिर से ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा भूपेश्वर दलाल को भी दोबारा से ही सीएम के ओएसडी के तौर पर नियुक्त किया गया है। वहीं, अमिल आर्य को फिर से मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार लगाया गया है।
