ऑनलइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज महाराष्ट्र में राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देवेंद्र फडणवीस ने भी सीेएम पद से इस्तीफा देते हुए नई सरकार को शुभकामनाएं दी। और शिवसेना पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि, तीन पहियों वाली सरकार चलना काफी मुश्किल है। शिवसेना उन वादों को लेकर अड़ गई, जिन्हें हमने कभी किया ही नहीं था।
फडणवीस पर अहमद पटेल ने बोला हमला
देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के ऐलान के बाद कांग्रेस के बड़े नेता अहमद पटेल ने ट्वीट करते हुए कह कि, जो नुकसान उन्होंने सत्ता हासिल करने के लिए संविधान और देश की बड़ी संस्थाओं को पहुंचाया है। उसे ठीक होने में दशकों का वक्त
लगेगा।
देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के ऐलान के बाद प्रियंका चतुर्वेदी का ट्वीट



