ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला की रिहाई के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। अब इस मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में तमाम पक्षों ने अपनी अपनी दलील पेश कर दी है। वहीं कोर्ट में दिल्ली सरकार की तरफ से भी अपना पक्ष रखा गया है। अब फैसला सुरक्षित रखा गया है।
आपको बता दें, जेबीटी शिक्षक भर्ती मामले में दोषी ओपी चौटाला ने अपनी उम्र का हवाला देते हुए रिहाई की मांग की थी, जिसके बाद यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहा था. इस मामले में तिहाड़ जेल प्रशासन और दिल्ली सरकार की तरफ से अपना पक्ष रखा गया है वहीं अलग-अलग पक्षों ने इस मामले में अपनी दलील पेश की थी।

