ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गृहमंत्रालय की कमान मिलते ही अनिल विज सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। गठबंधन सरकार बनने के बाद पुलिस या अफसरशाही में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन अब हरियाणा में पुलिस विभाग में उपर से लेकर नीचे तक फेबदल होगा।
गृहमंत्री अनिल विज पुलिस महकमे को चुस्त दुरुस्त करने के लिए फेरबदल करना शुरु कर दिया है। बता दें, विज ने बीते दिनों में 10 सीआईडी इंस्पेक्टरों के तबादले किए है। उसके बाद अब विज पुलिस विभाग में भी फेरबदल करना चाहते हैं। गृहमंत्री बनने के बाद विज ने संकेत दे दिए थे कि, उनके महकमे में कोई लापरवाही नहीं चलेगी। अंबाला के खुले दरबार में विज के पास पुलिस के खिलाफ कई शिकायतें आई थी। जिन अधिकारियों पर लापरवाही बरतने की शिकायत है उनकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। पुलिस कार्यप्रणाली को सुधारने के लिए फेरबदल करेंगे। पहले चरण में Inspector से लेकर SP स्तर के तबादले होंगे।

