ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिय न्यूज: दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक खौफनाक आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है । आपको बता दे वो साजिश आतंकियों द्वारा दिल्ली समेत कई राज्यों को दहलाने की थी । दिल्ली पुलिस ने एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जो ISIS माड्यूल से संबध रखते थे । जिनसे भारी मात्रा में IED विस्फोटक भरा सामान बरामद हुआ है । ये तीनों आतंकी दिल्ली समेत कई राज्यों में हमले करने की तैयारी में थे । दिल्ली पुलिस ने इन तीनो आतंकियों को धर दबोच कर खौफनाक साजिश का पर्दाफाश किया है ।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक ये तीनो आतंकी दिल्ली को दहलाने की फिराक में थे । जिस तरह से इनसे (IED) गोला बारूद जैसा घातक सामान मिला है । उस हिसाब से ये तीनों आतंकी एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे । तो वहीँ राजधानी में आइईडी मिलने की सूचना से पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है ।
डीसीपी कुशवाहा ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन तीनों आतंकियों को गुवाहाटी से गिरफ्तार किया है । ये तीनों संदिग्ध एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे । गिरफ्तार किए गए इन तीनों आतंकियों के नाम इस्लाम, रणजीत अली और जमाल है।
इन तीनो आतंकियों से पूछताछ जारी है । पुलिस इस मामले कि जांच में पूरी तरह से जुटी हुई है । ताकि इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी मिल सके । बता दें कि आतंकी हमले में आइइडी का इस्तेमाल किया जाता है। तो वहीँ इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश की राजधानी दिल्ली के ऊपर कितना बड़ा खतरा था जो पुलिस ने नाकाम कर दिया है।




