पराली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सॉलिसिटर जनरल को लगाई फटकार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पराली जलाने की रोक लगाने के आदेश के बावजूद  भी पंजाब और हरियाणा में ऐसी घटनाएं बढ़ने से नाऱज सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पराली जलाने की रोक लगाने के आदेश के बावजूद  भी पंजाब और हरियाणा में ऐसी घटनाएं बढ़ने से नाऱज सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल को फटकार लगाई है, फटकार लगाते हुए कोर्ट ने कहा कि, लोगों को गैस चेंबर में रहने को मजबूर क्यों होना पड़ रहा है, इससे अच्छा है आप विस्फोटकों से भरे बैग लेकर लाइए और लोगों को एक बार में मार दीजिए।

सॉलिसिटर जनरल को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

सोमवार को कोर्ट ने पराली जलाने के मामले पर संज्ञान लेते हुए पंजाब के मुख्य सचिव से कहा कि दिल्लीवासियों को प्रदूषण की वजह से मरने के लिए नहीं छोड़ सकते हैं। कोर्ट ने सवाल किया कि आप लोगों से इस तरीके से व्यवहार कर सकते हैं, और उन्हें दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से मरने के लिएल क्या छोड़ सकते हैं?

 प्रदूषण फैलाने वाले कारखानों पर गिरेगी गाज

फिलहाल जस्टिस अरुण मिश्रा के नेतृत्व वाली पीठ ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से दिल्ली में चल रहे कारखानों के पर्यावरण पर पड़ने वाले असर पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *