ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘आप’ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद शराब की बोतल लेकर पहुंच गए। जयहिन्द ने कहा कि, यह शराब की बोतल वो मनोहरलाल खट्टर व दुष्यंत चौटाला को गिफ्ट करेंगे। नवीन जयहिन्द ने सरकार द्वारा शराब के ठेके बंद करने के लिए 10 प्रतिशत मतदाताओंं की सहमति मांगने का विरोध किया है।
वहीं जयहिन्द ने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से विधानसभा के विशेष सत्र में इस मुद्दे को उठाने की मांग की है। उन्होनें कहा कि, अगर भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ऐसा नहीं करते तो उन्हें भी शराब की बोत गिफ्ट की जाएगी। जयहिंद ने आगे कहा कि, बीजेपी व जेजेपी मेनिफेस्टो के अनुसार फैसला ले। साथ ही मंत्रियों के भत्ते बढ़ाने को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए जयहिन्द ने कहा कि सरकार ने मंत्रियों के वेतन भत्ते बढ़ाने के समय 10 प्रतिशत मतदाताओं की सहमति क्यों नहीं ली।

