ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंतराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनियां का दंगल गर्ल बबीता फौगाट की छोटी बहन संगीता फौगाट के साथ रविवार को रिश्ता पक्का हो गया। बता दें कि पहलवान बजरंग पूनियां के संगीता के रिश्ते की पुष्टी महाबीर फौगाट ने पहले ही कर दी थी। बजरंग के घर बहुत ही सामान्य तरीके से रोके के रस्म को पूरा किया गया। महाबीर फौगाट ने बजरंग पूनियां को तिलक लगाकर रोके की रस्म को पूरा किया।
वहीं बजरंग पूनिया ने कहा कि उनका पूरा ध्यान ओलंपिक पर है। अपने पिता से किए गए देश को ओलंपिक में पदक दिलाने के वादे को पूरा करेंगे। जिसके लिए वह अथक परिश्रम कर रहें है। शादी ओलंपिक के बाद ही होगी।अब उनका ध्यान सिर्फ ओलंपिक पर है। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों ने मिलकर फैसला लिया है कि शादी बिना दहेज के होगी ताकि समाज को नया संदेश दिया जा सके। वहीं इस रिश्ते को लेकर महाबीर फौगाट ने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि बेटी के लिए ऐसा होनहार दामाद मिला है। पहलवानी हमारा शौक रहा है। मेरे पिता जी भी पहलवानी करते थे । मेरी बेटी भी पहलवानी करती है,और जिनसे उनकी शादी हो रही है वो भी पहलवान है।

