हरियाणा के इन तीन नेताओं को हटाया गया, पढ़ें पूरी खबर-

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बीजेपी ने तीन पदाधिकारियों को हटा दिया है, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव, धर्मपाल शर्मा और प्रदेश सचिव जवाहर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बीजेपी ने तीन पदाधिकारियों को हटा दिया है, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव, धर्मपाल शर्मा और प्रदेश सचिव जवाहर सैनी को शामिल हैं। बीजेपी प्रदेश अधय्क्ष ने सुभाष बराला ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को गुरुग्राम में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

subhash barala

दरअसल, बीजेपी ने शुक्रवार और शनिवार को गुरुग्राम में हार के कारणों पर मंथन बैठक की, इस दौरान यह बड़ा फैसला भी लिया गया । कहा जा रहा है कि राव इंद्रजीत सिंह के दबाव में आकर ही इन तीन नेताओं को पार्टी के पदों से मुक्त किया गया है। बता दें कि अरविंद यादव रेवाड़ी सीट से टिकट के प्रमुख दावेदार भी थे, लेकिन यहां पर राव इंद्रजीत सिंह ने अपने खास सुनील यादव को टिकट दिलाया दिया था। इसके बाद अरविंद यादव ने सार्वजनिक तौर पर नाराजगी भी जाहिर की थी।

10 अक्टूबर को राव इंद्रजीत सिंह अरविंद यादव के कार्यालय पर पहुंचे थे। यहां समर्थकों और अरविंद ने राव पर तीखा जुबानी हमला किया था, जिसके चलते राव को बैठक को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा था। इस विवाद की शिकायत केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से की थी। अरविंद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए राव लगातार शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *