Home » oldnews » ncp engaged in ajit pawars homecoming 2019
अजीत पवार की घर वापसी में जुटी एनसीपी, राजभवन को सौंपी 51 विधायकों की सूची
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र में एनसीपी ने 51 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।एनसीपी पार्टी विधायक दल के नेता जयंत पाटील 51 विधायकों के हस्ताक्षर की चिट्ठी…
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र में एनसीपी ने 51 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।एनसीपी पार्टी विधायक दल के नेता जयंत पाटील 51 विधायकों के हस्ताक्षर की चिट्ठी लेकर राजभवन पहुंच चुकें हैं। जिसमें अजीत पवार का भी नाम शामिल है। तो दूसरी तरफ अजित पवार को मनाने की कोशिशें भी जोरों पर की जा रही है। वहीं इस दौरान एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि, अजित पवार अपनी गलती मान लें तो बेहतर होगा।
जयंत पाटिल जाएंगे अजित पवार को मनाने उनके घर
बताया जा रहा है कि, अब एनसीपी नेता जयंत पाटिल अजित पवार का स्थान लिए जाने की जानकारी राज्यपाल को देने के लिए एक पत्र लेकर राज भवन पहुंचे हैं। जिसके बाद एनसीपी नेता जयंत पाटिल अजीत पवार को मनाने के लिए उनके घर जाएंगे।