ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने शनिवार को कहा कि, यदि भाजपा महाराष्ट्र में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ती, तो पार्टी को राज्य में दो-तिहाई बहुमत मिलता। ”गौड़ा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, अगर हम निर्दलीय चुनाव लड़ते तो हमें महाराष्ट्र चुनाव में दो-तिहाई बहुमत मिलता। मुझे लगता है कि छह महीने बाद शिवसेना नाम की कोई पार्टी महाराष्ट्र में नहीं होगी।
इसे बहुत जल्द मिटा दिया जाएगा। इसके बाद डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा कि, “महाराष्ट्र चुनाव में हमें 106 सीटें मिलीं, जबकि शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी थी। शिवसेना पिछले 30 सालों से हमारे साथ थी। हालांकि, यह अब सत्ता का आनंद लेना चाहती थी। “उन्होंने एनसीपी और कांग्रेस के साथ की एक बैठक मे कहा कि, इस प्रकार के गठबंधन होने के दौरान ये एक सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम है।

