ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र में आज सुबह भारतीय राजनीति का बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां बीजेपी ने एनसीपी, नेता अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली और राज्यपाल कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम पद की शपथ भी दिला दी। इसके साथ ही एनसीपी, नेता अजित पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम का पद दिया गया है।
दिलीप पाटिल बने एनसीपी विधायक दल के नए नेता
वहीं अब एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपने विधायकों के साथ बैठक कि, बैठक में शरद पवार ने अजित पवार को विधायक दल के नेता पद से हटा दिया है,जिसके बाद दिलीप पाटिल को विधायक दल का नया नेता चुना गया। इस दौरान एनसीपी ने दावा किया है कि 54 में से 48 विधायक एनसीपी के साथ हैं।

