ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र में बीजेपी ने अपनी सरकार बना ली है, जिसके बाद शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का मन बना लिया है। जानकारी के मुताबिक शिवसेना महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकती है । शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने विधायकों के साथ बैठक की, बैठक में ठाकरे ने इन विधायकों को सुना और फिर इनकी हिम्मत बढ़ाई, इस दौरान विधायकों ने संजय राउत को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद उद्धव ने सभी विधायकों को शांत कराया।

