ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:महाराष्ट्र में बीजेपी और एनसीपी के नेता अजित पवार ने मिलकर सरकार तो बना ली, लेकिन शिवसेना और एनसीपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद महाराष्ट्र में सियासत का पारा और चढ़ गया है। वहीं, कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अहमद पटेल ने कहा कि, महाराष्ट्र में ये घटना काली स्याही से लिखी जाएगी क्योंकि बिना किसी जांच के शपथ दिलाई गई है।
रविशंकर प्रसाद ने कहा नहीं गिरेगी सरकार
वहीं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि बाला साहेब का समर्पण सबको पता है, बाला साहेब कांग्रेस के घोर विरोधी थे, शिवसेना कांग्रेस के साथ चली गई है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राज्यपाल ने सभी दलों को मौका दिया था लेकिन किसी ने दावा नहीं किया। बीजेपी का गठबंधन महाराष्ट्र को स्थाई सरकार देगा. राज्य में हमारी सरकार नहीं गिरेगी.
शिवसेना ने 30 साल की दोस्ती तोड़ी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी-शिवसेना को जनादेश मिला था, और लेकिन सीएम के लिए देवेंद्र फडणवीस को जनादेश मिला था, शिवसेना की जीत में बीजेपी समर्थकों का बड़ा योगदान था, ये बीजेपी की नैतिक और राजनीतिक जीत है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 30 साल की दोस्ती शिवसेना ने स्वार्थ में तोड़ दी है।, ये चोर दरवाजे से वित्ती राजधानी पर कब्जे करने की साजिश थी.


