ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर करते हुए बीजेपी ने सरकार बना ली है। जिसके बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, हमारे पास नंबर है, सरकार तो हम ही बनाएंगे। शिवसेना और एनसीपी की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है।
उद्धव ठाकरे ने बोला बीजेपी पर हमला
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना जो करती है, वो दिन के उजाले में करती है, हम लोगों को जोड़ने की कोशिश करते हैं और बीजेपी तोड़ने की कोशिश करती हैं। उद्धव ने कहा कि बीजेपी को ना ही मित्र चाहिए और ना तो विपक्ष चाहिए । बीजेपी ने हरियाणा और बिहार में भी ऐसा ही किया।

