ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र में आज सुबह भारतीय राजनीति का बड़ा उलटफेर देखने को मिल, जहां बीजेपी ने एनसीपी, नेता अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली और राज्यपाल कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम पद की शपथ भी दिला दी। इसके साथ ही एनसीपी, नेता अजित पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम का पद दिया गया है। इस दौरान एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि ये फैसला पार्टी का नहीं है और अजित पवार ने पार्टी को तोड़ दिया है। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने अजित पवार पर हमला बोलते हुए कहा कि, अजित पवार ने अंधेरे में डाका डाला है। जानकारी के मुताबिक अजित पवार एनसीपी विधायक दल के नेता हैं. अजित पवार ने बीजेपी को विधायक दल के नेता के रूप में समर्थन दिया है।
क्या सुप्रियो सुले बनेंगी केंद्र में मंत्री ?
वहीं आर.पी.आई अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि मुझे लगता है कि ये पहले से तय था कि, बीजेपी और एनसीपी की सरकार बननी चाहिए, बीजेपी ने शिवसेना को लटका दिया है, कांग्रेस को फटका दिया है, और एनसीपी को अटका दिया है, अठावले ने कहा कि केंद्र में एनसीपी को मंत्री पद मिल सकता है, सुप्रियो सुले केंद्र में मंत्री बन सकती हैं।
170 विधायकों के साथ बहुमत साबिक होगा
महाराष्ट्र में बहुमत साबित करने पर बालते हुए बीजेपी विधायक गिरीश महाजन ने कहा कि हम 170 से अधिक विधायकों के समर्थन के साथ अपना बहुमत साबित करेंगे,

