ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अब अपनी गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगवाने वाले वाहन चालकों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 1 दिसंबर से पूरे देश के नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा की सभी लाइने पूरी तरह से इलेक्ट्रोनिक हो जाएंगी। बता दें कि आपको कि सभी टोल प्लाजा लाइनों के लिए फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है।

अब जो भी वाहन चालक अपनी गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगवाएंगे उन्हें दोगुना टोल देना पड़ेगा। दरअसल, सरकार टोल प्लाजा को इलेक्ट्रोनिक इसलिए रही है, ताकि वाहन चालकों का समय बच सके। वहीं, जो चालक फास्टैग का इस्तेमाल नहीं करेंगे उनके लिए दोगुना टोल वसूलने का प्रावधान भी रखा जाएगा।
