ऐसे आवेदन करें दिसंबर 2019 मे होने वाले CTET परीक्षा के एडमिट कार्ड के लिए….

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- दिसंबर 2019 मे होने वाले CTET परीक्षा के एडमिट कार्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को ctet.nic.in पर केंद्रीय…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- दिसंबर 2019 मे होने वाले CTET परीक्षा के एडमिट कार्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को ctet.nic.in पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2019 की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 8 दिसंबर, 2019 को पूरे भारत के 110 शहरों में आयोजित की जाएगी। 

CTET दिसंबर 2019 एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड: 1) CTET 2 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं) CTET दिसंबर 2019 के एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें 3) आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन भरें (जैसा कि आपकी कम्पयूटर स्क्रीन पर दिख रहा है) और लॉगिन करों, 4) आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, 5) CTET 2019 के एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लें और इसे अपने कंप्यूटर पर सेव करें।

CTET वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दो सर्वर हैं। यहाँ CTET वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक है: A) सर्वर 1,  B) सर्वर 2

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। CTET दिसंबर 2019 का परिणाम परीक्षा की तारीख से छह सप्ताह के भीतर घोषित किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *