ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- गोहाना से कांग्रेस पार्टी के विधायक जगबीर मलिक का बुधवार को बड़ा बयान सामने आया है। बता दें कि, गोहाना के कांग्रेस पार्टी के विधायक जगबीर मलिक ने अपने निवास पर मिडिया से बात करते हुए कहा, अगर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी प्रधान भूपेंद्र हुड्डा को पार्टी की कमान मिल जाती तो राज्य का मंजर कुछ और ही होता। उन्होने हरियाणा में बनी बीजेपी व जेजेपी पार्टी की गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये गठबंधन सरकार ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं, कभी भी टूट सकता है इनका गठबंधन।
मंत्री मंडल बनाने में हुई देरी से जेजेपी के विधायको में नाराजगी बनी हुयी है और वो इस मंत्री मंडल से खुश नजर नहीं आ रहे, मंत्री मंडल की पहली बैठक में ही ये नाराजगी देखने को मिली है। कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक का कहना है, मौजूदा सरकार से किसान परेशान है। उन्होने कहा कि, आज किसानो की फसलों के उचित भाव नहीं मिल रहे, किसान अपनी धान की फसल को कम भाव में बेचने को मजबूर है, प्रदेश के लोग इस गठबंधन की सरकार बनने से खुश नहीं है।
साथ ही जगबीर मलिक ने कहा कि, प्रदेश की जनता ने जिस पार्टी के खिलाफ वोट देकर जेजेपी के दस विधायक को विजयी बनाया है, आज वो ही पार्टी बीजेपी के साथ मिल गई है, जिस कारण चलते प्रदेश की जनता में भारी रोष है और आने वाले समय में इसका खामियाजा जेजेपी पार्टी को भुगतना पड़ेगा।
जगबीर मलिक ने मंत्रियो के भत्ते बढ़ाये जाने पर कहा कि, मंत्रियो के भत्ते बढ़ाये जाने की अभी जरुरत नहीं थी प्रदेश में और भी बहुत काम करने को रहते हैं, जिन पर पहले काम करवाया जाना जरूरी है।


