ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नया- नया पद संभालने के बाद हरियाणा के बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री चौ. रणजीत सिंह ने बड़ा बयान दिया है। रणजीत सिंह ने कहा है कि एक हफ्ते के अंदर- अंदर पुलिस जिले में नशा बंद करें, नहीं तो अपना बिस्तर बांध ले। दरअसल, रणजीत सिंह सिरसा में नागरिक अबिनंदन कार्यक्रमल में संबोधित कर रहे थे।
बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने इस दौरानकहा कि अगर एक सप्ताह बाद बिजली की लटकती या घरों के ऊपर से गुजरती हुई तारें मिली, तो अधिकारियों को किया सिस्पेंड किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ये ऐलान किया है कि वो सीएम के पास जेल में सभ्य स्वभाव और लाचार कैदियों को सजा माफी की फाइल भी भेजेंगे।

