ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव और सरकार बनाने के बाद अब बीजेपी ने चुनाव में जादुई आकंड़े को ना छू पाने के बाद अब मंथन शुरु कर दिया है। दिल्ली में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हरियाणा भवन में चल रही है। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, अनिल जैन, गृहमंत्री अनिल विज, सांसद और विधायक समेत दिग्गज नेता मौजूद है।
माना जा रहा है कि इस बैठक में हरियाणा में बीजेपी के 75 पार के लक्ष्य में भेद लग गया था उस पर चर्चा हो सकती है वहीं आगे की रणनीति भी तैयार की जा सकती है। बता दें कि कल हरियाणा कैबिनेट की पहली बैठक है। इसको लेकर भी पुराने मंत्रियों के साथ मंथन किया जा सकता है। वहीं योजनाओं को लागू करने और चुनावी वादों को पूरा करने का भी खाका इस बैठक में तैयार किया जा सकता है।

