ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डेरा प्रमुख राम रहीम की राजदार हनीप्रीत को जमानत मिलने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि, अब राजगद्दी हनीप्रीत ही संभालेंगी। हनीप्रीत राम रहीम से मिलने के लिए व्याकुल हो रही हैं, लेकिन जेल प्रशासन उन्हें मिलने के इजाजत नहीं दे रहा है। वहीं, हरियाणा में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति का कहना है कि,राम रहीम से मुलाकात करने के बाद डेरा सच्चा सौदा से कई सबूत हनीप्रीत मिटा सकती है। बीते 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हुई हिंसा का कनेक्शन हनीप्रीत से जुड़ा हुआ है। हनीप्रीत 2 साल पहले डेरा सच्चा सौदा में छुपाए गए अवैध हथियार को ढूंढ सकती है और डेरा सच्चा सौदा का संचालन कर सकती है।
अंशुल छात्रपति का कहना है कि, रणजीत सिंह हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम सिंह को सजा हो सकती है. रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में सुनवाई लगभग पूरी हो चुकी है. जल्द ही इस मामले में कोर्ट से फैसला आ सकता है.

