ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिहार के पूर्वी चंपारण के सुगौली प्रखंड में एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 की हालत गंभीर है।
Motihari: Four people have died and more than five have been injured after a boiler exploded in an NGO's kitchen in Sugauli, early morning today. Injured have been admitted to hospital. #Bihar pic.twitter.com/JC6gsn68MO
— ANI (@ANI) November 16, 2019
दरअसल, शनिवार को मिड-डे मील बनाते समय बॉयलर फटने यह हादसा हुआ। यह हादसा इतना भयानक था कि, लोगों के शव के हाथ-पैर और अन्य अंग घटना स्थल पर बिखर गए थे। मृतकों के अंगों को कपड़े में बांधकर ले जाना पड़ा। घटना सुगौली प्रखंड के बंगरा गांव की है। एनजीओ द्वारा संचालित किचन में कुक बच्चों के लिए खाना बना रहे थे, तभी बॉयलर में विस्फोट होने से हादसा हो गया।
