ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की ब्यूटी क्वीन मानुषी छिल्लर अब जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। जी हां, 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज पहन चुकीं मानुषी छिल्लर यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही एपिक मूवी ‘पृथ्वीराज’ में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरती नजर आएंगी।
उनके फैंस को यह जानकर बेहद खुशी होगी कि, इस मूवी में उनके साथ अक्षय कुमार और पृथ्वीराज चौहान का मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर मानुषी बेहद खुश हैं। यह मूवी अगले साल दिवाली पर आएगी।

