पाकिस्तान ने भारत की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ, इमरान खान ने कही ये बड़ी बात

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत में अशांति फैलाने का कोई मौका न छोड़ने वाले पाकिस्तान ने एक अहम कदम उठाया है। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत में अशांति फैलाने का कोई मौका न छोड़ने वाले पाकिस्तान ने एक अहम कदम उठाया है। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने क्षेत्रीय शांति का आह्वान किया है। साथ ही कहा है कि, दक्षिण एशिया में शांति के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध महत्वपूर्ण हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व और मध्य एशिया में शांति और विकास पर Margalla Dialogue 2019 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘एक दूसरे से लड़ने के बजाय, हम एक साथ [पाकिस्तान और भारत] गरीबी, जलवायु परिवर्तन और भुखमरी की चुनौतियों से लड़ सकते हैं।

इमरान खान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चेतावनी दी कि भारत की वजह से इस क्षेत्र में एक बहुत ही गंभीर स्थिति विकसित हो रही है और कहा, ‘यह वह समय है जब अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इसमें कदम उठाना चाहिए, अन्यथा परिणाम पूरी दुनिया को प्रभावित करेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *