ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरूवार को हरियाणा में मंत्रिनंडल का विस्तार किया गया और विधायकों को मंत्री पद की शपथ ग्रहण करवाई गई। हरियाणा के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री अनिल विज को अन्य विभागों के साथ गृह विभाग भी सौंपा गया है। अनिल विज शपथ ग्रहण के बाद गुरुवार को शाम अंबाला कैंट पहुंचे।
अनिल विज ने अधिकारियों के साथ भी बैठक की। बैठक में विज ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि, काम नहीं करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें, अनिल विज को गृह मंत्रालय के साथ-साथ अर्बन लोकल बॉडी, हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, आयुष, टेक्निकल एजुकेशन और साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग भी मिले हैं।
