ऑनलाइन डेस्क/लविंग इंडिया न्यूज: आखिरकार वह दिन आ ही गया, जिसका हरियाणावासियों को इंतजार था। प्रदेश में आज यानि गुरूवार को मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाले राज्य मंत्रिमंडल का पहला विस्तार होगा। नए मंत्रियों को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शपथ दिलाई जाएगी।
हरियाणा मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले जिन विधायकों के नाम आगे चल रहे हैं, उनमें अनिल, कंवर पाल गुर्जर, सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा, घनश्याम सर्राफ और दीपक मंगला शामिल हैं। वहीं, जेजेपी से राम कुमार गौतम, ईश्वर सिंह या अनूप धानक की संभावना बताई जा रही है। निर्दलीयों में रंजीत चौटाला और बलराज कुंडू को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की उम्मीद है।
