हरियाणा की एक अनोखी परंपरा, यहां जूते-चप्पलें मारकर दी जाती है राजा को सजा

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत को शायद इसलिए भी विविधताओं से भरा देश कहा जाता है क्योंकि यहां के जैसी कला, संस्कृति और भोजन आप…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत को शायद इसलिए भी विविधताओं से भरा देश कहा जाता है क्योंकि यहां के जैसी कला, संस्कृति और भोजन आप को किसी और देश में बड़ी ही मुश्किल से मिलेगा। यहां हर थोड़ी दूर चलने के बाद भाषा, रहन-सहन, खान-पान पहनावा बदल जाता है। हर राज्य, गांव, कस्बे की अपनी अलग पहचान है।

यमुनानगर में एक ऐसी जगह है जहां हजारों साल पुरानी परंपरा को निभाई जा रही हैं। यहां मिट्टी के ढेर पर सैकड़ों लोग हर साल जूते-चप्पल और पत्थर बरसाते हैं। इस परंपरा के पीछे कहानी है कि इस इलाके का एक राजा बेहद अय्याश था और नई नवेली दुल्हनों की डोली लूटकर दुल्हनों को यहा लाया करता था।


यह किला कभी राजा जरासंध का होता था। यहां एक राजा नव विवाहिताओं की डोली लूट कर लाता था और उन दुल्हनों के साथ यहां गलत काम करता था। एक दुल्हन राजा की कैद से फरार हो गई और वह राजा के हाथ आने से पहले ही उसे शाप देकर तालाब में कूद गई। कहा जाता है कि दुल्हन तो सती हो गई लेकिन उसके तालाब में समाते ही राजा का किला मिट्टी की ढेर में तब्दील हो गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *