ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पंजाब पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए दो खालिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया है | गिरफ्तार किए हुए दोनों आतंकियों में से एक महिला भी शामिल है | जो लुधियाना अस्पताल में नर्स का काम करती है | तो वहीँ दूसरे आतंकी को गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है | पूछताछ में पता चला की इन दोनों खालिस्तानी आतंकियों के निशाने में हिन्दू सगठनों के कई नेता थे | इन दोनों का मकसद पंजाब में आतंकी गतिविधियों को भढ़ावा देने का है | जिसके लिए उन्हें विदेश से फंड भी मिल रहे थे | जिसके बाद पुलिस ने दोनों खालिस्तानी आतंकियों को कोर्ट में पेश किया | जहां से उनको 2 दिन की हिरासत में भेज दिया है |
आपको बता दे गिरफ्तार किए गए दोनों खालिस्तानी आतंकियों की पहचान हो गई है | जिसमे से महिला का नाम सुरिंदर कौर है जो फरीदकोट की रहने वाली है | जो लुधियाना अस्पताल में नर्स का काम किया करती थी | तो वहीँ महिला का पुरुष साथी की पहचान लखबीर सिंह के रूप में हुई है | जो दुबई में ड्राइवर का काम किया करता था |
सूत्रों के मुताबिक दोनों कई बड़ी हत्याओं की फिराक में थे | उनके निशाने में कई हिंदूवादी नेता भी थे | पुलिस ने बताया कि पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम सेल इन दोनों पर पिछले महीने से ही नजर बनाए हुई थी | ये दोनो सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने थे | गिरफ्तार किए गए दोनों खालिस्तानी आतंकियों से खुलासा हुआ है कि दोनों आतंकी पंजाब में दहशत का माहौल पैदा करना चाहते थे | दोनों आतंकी का विदेश में बसे खालिस्तानी अलगाववादियों के साथ संपर्क था |



