ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बांग्लादेश ब्रह्मनबरिया जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दो ट्रेनों के बीच टक्कर में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रह्मनबरिया के उपायुक्त हयात-उद-दौला खान के हवाले से कहा कि सिलहट से चटगांव जा रही उद्यान एक्सप्रेस की ढाका जा रही तुर्ना निशिता ट्रेन से मन्दोबाग स्टेशन पर मंगलवार रात करीब साढ़े तीन बजे टक्कर हो गई। यह टक्कर लोको मास्टर के सिग्नल का पालन न करने की वजह से हुई हैष

