ऑनलाइ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाण के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हिसार में लोगों का हाल जानने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना। वहीं दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनी है ऐसी स्थिति में सभी निर्णय जेजेपी ले यह संभव नहीं है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जनता ने मुझे जींद उचाना से विधायक चुना है इसलिए जींद मेरे लिए सबसे पहले रहेगा। वही विकास के मामले में भी जींद को किसी राजधानी से कम नहीं रखा जाएगा।
आगे कहा कि, प्रदेश के विकास के लिए भी तैयारियां की जा रही है, जिसमें विकास कार्यों का खाका बनाने के लिए टीमें लगी हुई है शिक्षा और स्वास्थ्य में भी विकास करने के लिए उनका खाका तैयार किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को लागू करना हमारी प्राथमिकता रहेगी।

