हरियाणा के मंत्रिमंडल पर लगी अमित शाह की मुहर..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के नए मंत्रिमंडल के विस्तार पर हर किसी की नजर टिकी हुई है, हालांकि इसमें देरी जरूरी हो रही है,…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के नए मंत्रिमंडल के विस्तार पर हर किसी की नजर टिकी हुई है, हालांकि इसमें देरी जरूरी हो रही है, लेकिन इंतजार का वक्त अब खतम होने ही वाला है क्योंकि सीएम मनोहर लाल ने जो मंत्रिमंडल की लिस्ट तैयार की है, उस पर बीजेपी हाईकमान की मुहर लग गई है।

बता दें, महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट और अयोध्या फैसले के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अब रविवार यानी 10 नवंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से पांच दिन के इंतजार के बाद फाईनली मुलाकात हो गई है, जिसको हाईकमान क मंजूरी भी मिल चुकी है। ये मीटिंग अमित शाह के निवास पर करीब 2 घंटे तक चली है, राष्ट्रीय कार्यकारी जेपी नड्डा,पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ अनिज जैन, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सहित प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट भी मौजूद रहे।कहा जा रहा है कि इस मीटिंग में अमित शाह ने लिस्ट में शामिल एक-एक विधायक की कार्यक्षमता के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बल्कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अमित शाह को गठबंधन सरकार जेजेपी के सहयोगी दल के मुखिया दुष्यंत चौटाला द्वारा उपलब्ध कराई गई मंत्रियों की सूची में शामिल विधायकों के बारे में भी जानकारी दी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *