विंग कमांडर ‘अभिनंदन’ को लेकर पाकिस्तान ने की ये घटिया हरकत, देखें

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान की एक और घटिया हरकत सामने आई है। पाकिस्‍तान ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का एक पुतला एयर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान की एक और घटिया हरकत सामने आई है। पाकिस्‍तान ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का एक पुतला एयर फोर्स के वार म्‍यूजियम में लगाया है। वहीं पुतले के बगल में एक चाय का कप भी रखा गया है। पाकिस्‍तानी पत्रकार व राजनीतिक कमेंटेटर ने यह फोटो शेयर की है।

दरअसल, फरवरी में जब विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्‍तान के कब्‍जे में थे, तो पाकिस्तानियों ने एक वीडियो शेयर की था। वीडियो में अभिनंदन को चाय पीने के लिए दी थी और उनसे पूछताछ की जा रहा थी। लेकिन जांबांज अभिनंदन ने कोई भी जानकारी न दी। इसके बाद जब उनसे पूछा गया था कि चाय कैसी है। अभिनंदन ने जवाब दिया, चाय बहुत ही शानदार है, धन्‍यवाद।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *