राखी सावंत को आया जबरदस्त गुस्सा, सलमान खान को कह डाला ‘अंकल’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रियल्टी शो ‘बिग बॉस’ शुरूआती दौर से ही काफी चर्चाओं में है। वहीं अब इन चर्चाओं मं राखी राखी सांवत का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रियल्टी शो ‘बिग बॉस’ शुरूआती दौर से ही काफी चर्चाओं में है। वहीं अब इन चर्चाओं मं राखी राखी सांवत का नाम भी जुड़ गया है। राखी ने शो में उछाले गए उनके नाम को लेकर काफी नाराजगी जाहिर की है। इतना ही नहीं नाराजगी के चलते उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान को अंकल कह डाला है। उन्होंने वीडियोज शेयर करके नाराजगी जाहिर की है।

https://www.instagram.com/p/B4mqbCdn0um/?utm_source=ig_embed

दरअसल, बीबी ट्रांसपोर्ट टास्क के दौरान शहनाज गिल के ड्रामे से चिढ़कर शेफाली जरीवाला ने शहनाज को ‘पंजाब की राखी सावंत कह डाला था। इस बात से शहनाज को भी बहुत गुस्सा आया था। वहीं अब राखी सावंत भी भड़क गई हैं।

https://www.instagram.com/p/B4mqeZenjY5/?utm_source=ig_embed

पहले वीडियो में राखी सावंत ने कहा कि ‘आप मुझे क्या समझते हैं मैंने शफाली जरीवाला, शहनाज गिल और हिमांशी के खिलाफ शिकायत कर दी है। लंदन अमेरिका चीन भूटान सबके प्राइम मिनिस्टर मुझे जानते हैं, मेरा नाम इतना ऊंचा है और बिग बॉस में आप लोग मेरा नाम खराब कर रहे हो? आपको शर्म नहीं आई?

https://www.instagram.com/p/B4m9yBohtOw/?utm_source=ig_embed

वहीं दूसरे वीडियो में राखी रोते हुए कहती हैं, ‘सलमान अंकल… सलमान जी आप तो मेरे फ्रेंड हैं मुझे आपसे ये उम्मीद नहीं थी। मुझे न्याय चाहिए। मेरा नाम हमेशा वो करण जौहर लेता रहता है। मैं आ रही हूं और मैं सना से लेकर शेफाली जरीवाला तक सबको मारूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *