JIO यूजर्स के लिए बड़ी खबर, हुआ एक और बदलाव

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रिलायंस जियो ने 149 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में बड़ा बदलाव किया है। जियो ने 149 वाले प्लान की वैधता घटाकर 28…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रिलायंस जियो ने 149 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में बड़ा बदलाव किया है। जियो ने 149 वाले प्लान की वैधता घटाकर 28 दिन से 24 दिन कर दिया गया है। ये बदलाव इस प्लान में नॉन जियो कॉलिंग मिनट को जोड़ने के लिए किया गया है।
Jio

दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अब यूज़र्स को इस प्लान के तहत 300 मिनट मिलेंगे। इस प्लान को लेने पर यूजर्स को असीमित जियो से जियो, और अन्य नेटवर्क के 300 मिनट, रोजाना 100 SMS व 1.5 जीबी 4G डाटा मिलेगा। इस प्लान को जियो ऑल इन वन प्लान्स में शामिल कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *