ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश के लिए आज का दिन काफी खास है। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला पढ़ना शुरू कर दिया है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने शिया वक्फ बोर्ड द्वारा 1946 में फैजाबाद कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दिया।
6 अगस्त से 16 अक्टूबर तक 40 दिन तक हिंदू और मुस्लिम पक्षकारों की दलीलें सुनने के बाद पीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके मद्देनजर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। अयोध्या में धारा 144 लागू है। वहां सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं. अयोध्या में अर्धसैनिक बलों के 4000 जवानों को तैनात किया गया है। वहीं, यूपी, दिल्ली और कर्नाटक समेत ज्यादातर राज्यों में शनिवार को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
