सांसद रामकुमार कश्यप ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा, ये बताई वजह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप ने अपना इस्तीफा दे दिया है। रामकुमार कश्यप इंद्री विधानसभा सीट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप ने अपना इस्तीफा दे दिया है। रामकुमार कश्यप इंद्री विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। अब उन्होंने चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वहीं राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रामकुमार कश्यप को इनेलो ने राज्यसभा भेजा था, लेकिन इस बार उनको बीजेपी ने इंद्री विधानसभा से अपना उम्मीदवार बना दिया। चुुनाव जीतकर वे विधानसभा पहुंच गए हैं। वहीं राज्यसभा में भी रामकुमार कश्यप का एक साल बचा था लेकिन उन्होने चुनाव जीतने के बाद पहले ही इस्तीफा दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *