ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिय़ा न्यूज: पंचकूला हिंसा मामले में हनीप्रीत की मुश्किलें बढ़ सकती है। पंचकूला हिंसा और दंगों के मामले में अब पंचकूला पुलिस की तरफ से हाईकोर्ट की तऱफ रुख किया गया है।
हनीप्रीत से देशद्रोह की धारा हटाने के मामले में अब हाईकोर्ट में रिव्यू पिटिशन डाली जा रही है। इस मामले में पांच से छह सीनियर एडवोकेट की टीम लगी हुई है। बता दें, पंचकूला कोर्ट ने हनीप्रीत से देशद्रोह की धारा हटा दी थी। जिसके बाद बुधवार को उसे जमानत मिल गई थी।

