ऑनालइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जीओ के झटके के बाद बीएसएनएल ने ग्राहकों को राहत देने के लिए अपने प्लान में बदलाव किया है। दरअसल बीएसएनएल ने कुछ समय पहले 1699 रुपये का प्लान पेश किया था। यह एक लॉन्ग टर्म प्लान है। इसमें कंपनी ने कुछ बदलाव भी किए हैं। इसके साथ अब दो महीने की अतिरिक्त सर्विस की सुविधा दी जाएगी।
इस प्लान के तहत यूजर्स को 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। साथ ही 250 मिनट कॉलिंग के लिए और 100 SMS प्रतिदिन दिए जाएंगे। नए ऑफर के तहत यूजर्स को 2 जीबी डाटा के बजाय 3 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। अब इस प्लान में यूजर्स को 365 रुपये के बजाय 425 दिन की वैधता दी जाएगी। इनमें डाटा, कॉलिंग और SMS बेनिफिट दिए जाएंगे।

