ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में पराली जलाने और बढ़ते प्रदूषण की समस्या के बीच कैथल के कृषि उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि उप निदेशक को क्यों सस्पेंड किया गया है, इसका कारण अबी सामने नहीं आया है।
दरअसल, हारसेक की रिपोर्ट की माने तो, राज्य के सभी जिलों में पराली जलाने की 942 घटनाएं रिकार्ड की गई हैं। इसके साथ ही 5 नवंबर को डीसी संग कई अधिकारी फिल्ड में थे और किसानों को पराली जलाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, इसी बीच विभाग को शाम चार बजे कैथल के कृषि उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा को सस्पेंड करने की जानकारी मिली।
उधर, सस्पेंड होने को लेकर डॉ. पवन शर्मा का कहना है कि सरकार ने उन्हें ईमानदारी से काम करने का ये तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 63 हजार हेक्टैयर में नॉन बासमती कंबाइन से कटती है। इसी फसल के बचे अवशेष का प्रबंधंन करने के लिए 269 कस्टम हायरिंग सेंटर खोले हुए है। वहीं, उन्होंने ये बी बताया कि पिछले साल आगजनी की 1180 घटनाएं हुई थी। जबकि इस बार सिर्फ 942 घटनाएं हुई हैं। जिनमें से 470 लोकेशन सही पाई गई। बाकि जांच में फेक मिली हैं, वहीं कैथल में सबसे ज्यादा 177 किसानों पर जुर्माना व 54 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।


