ऑनलाइन डेस्क लिविंग/इंडिया न्यूज: हरियाणा में सदन की कार्यवाही के दूसरे दिन विपक्ष ने आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को लेकर मुद्दा उठाया। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा कि, मैंने कल हर विषय पर विस्तार से चर्चा की है। सीएम ने कहा राज्यपाल के अभिभाषण के पेज नम्बर 11 पर लिखा है कि हरियाणा में भाईचारा और आपसी सौहार्द कायम रखने के लिए काम करेंगे।
सीएम ने आगे कहा कि, तमाम मुकदमों को वापस लेने की प्रक्रिया चल रही है लेकिन कई मामले कोर्ट के विचारधीन है कुछ मामलों की जांच सीबीआई कर रही है. इस मामले में सरकार ने कदम उठाए हैं प्रकिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

