हरियाणा में 12वीं तक की पढ़ाई मुफ्त, राज्य की बेटियों के लिए ये बड़ी घोषणाएं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने ये ऐलान किया है कि प्रदेश में पहली से 12वीं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने ये ऐलान किया है कि प्रदेश में पहली से 12वीं कक्षा तक अब पढ़ाई मुफ्त होगी। इसके साथ ही राज्यपाल ने बीजेपी और जेजेपी का रोडमैप भी रखा।

वहीं, विधानसभा की कार्यवाही की शुरूआत में राज्यपाल ने अभिभाषण दिया, इस दौरान राज्यपाल ने मनोहर लाल सरकार का विजन और लक्ष्य भी रखा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब किसी भी छात्र को पढ़ाई को लेकर परेशानी नहीं होगी और पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई मुफ्त कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा के बाद छात्रों की कैरियर काउंसलिंग की जाएगी। इसके साथ ही छठी से 12वीं तक की छात्राओं को हर महीने 6 सैनेटरी पैड का एक पैकेट मुफ्त में दिया जाएगा। वहीं, राज्यपाल ने ये भी घोषणा की है कि दो किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करके स्कूल जाने वाली छात्राओं को मुफ्त परिवहन की सुविधा भी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *