ऑनलाइन डेस्क लिविंग/इंडिया न्यूज: पानीपत में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है, अब ताजा मामला जाटल रोड स्थित गर्ग राइस मिल के पास से आया है, जहां एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर- ट्राली ने सड़क से जा रही एक महिला को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर जा गिरी और ट्रक्टर ने महिला को कुचला दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस को सूचना मिली, तो मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी। आपको बता दें कि पानीपत पुलिस प्रशासन यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैसे तो सख्ती से पेश आ रही है, लेकिन बावजूद उसके भी तेज रफ्तार वाहन और ओवरलोड वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिस कारण हर रोज कई सड़क हादसे भी हो रहे हैं।

