ऑनलाइन डेस्क लिविंग/इंडिया न्यूज: विधानसभा सत्र के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी और जेजेपी के गठबंधन पर जोरदार तंज कसा है। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कुछ लोग कहते थे 75 पार और कोई कहता था यमुना पार, लेकिन अब तो दोनों बन गए यार। हुड्डा के ऐसा बोलते ही पूरा सदन हंसी-ठहाके से गूंज उठा।
बता दें कि 14वीं विधानसभा के चुनाव में बीजेपी ने 75 पार का नारा दिया था, हालांकि बीजेपी 40 पर ही आकर ठहर गई थी और जो लक्ष्य बीजेपी ने तय किया था, उसे पार नहीं कर पाई थी। उधर, जेजेपी ने नारा दिया था कि इस चुनाव में भाजपा को 75 पार नहीं, बल्कि यमुना पार कर देंगे। लेकिन बीजेपी बहुमत की सरकार भी नहीं बना पाई, जिसके बाद बीजेपी ने चुनाव में 10 सीटें जीती जेजेपी के साथ गठबंधन कर लिया। अब जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम बन गए हैं, जिस पर हुड्डा तंज कसने से पीछे नहीं हटे।

