ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी में गैंगरेप पीड़िता को अलग कमरे में परीक्षा देने से रोकने और मानिसक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में तीन प्रोफेसरों को संस्पेंड किया गया है। इस मामले में डीसी ने एक कमेटी गठित की थी, जिसने इस मामले की जांच की और उसी रिपोर्ट के आधार पर ही ये कार्यवाही की गई।
बता दें कि गैंगरेप पीड़िता की पढ़ाई प्रभावित हुई थी। पीड़िता की काउंसलिंग की गई गई, इसके बाद उसका कोसली के नाहड़ सरकारी कॉलेज में बीएससी कोर्स में दाखिला करवाया गया था। पीड़िता का 18 मई को दूसरे सेमेस्टर का केमेस्ट्री का पेपर था, जिस पर पीड़िता ने अलग कमरे में पुलिस सुरक्षा के बीच पेपेर देने के लिए कॉलेज से अनुमति लेने की बात कही थी।
लेकिन इस पर बतौर परीक्षा अधीक्षक तैनात सहायक प्रोफेसर सुषमा यादव, उप अधीक्षक जगत सिंह और असिस्टेंट अजीत सिंह ने पीड़िता को सभी छात्रों के साथ बैठने को मजबूर किया। क्योंकि पीड़िता अपनी पहचान सभी के सामने नहीं आने देना चाहती थी, इसलिए कॉलेज से बार-बार आग्रह किया, लेकिन तीनों प्रोफेसर नहीं माने, जिस पर पीड़िता परीक्षा नहीं दे पाई।
जिसके बाड़ पीड़िता को परीत्रा देने से रोके जाने पर शिकायत डीसी यशेंद्र सिंह तक पहुंची, तो उन्होंने रेवाड़ी एसडीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई। इस कमेटी में शिक्षा विबाग के अदिकारी भी शामिल किए गए। वहीं जांच की गई, तो तीनों प्रोफेसर दो,ी पाए गए और रिपोर्ट डीसी को सौंपी गई। डीसी ने रिपोर्ट चंडीगढ़ में उच्चतर शिक्षा विभाग को भेजी गई। जिसके बाद तीनों प्रोफेसरों को निलंबित किया गया।
आपको जानकर हैरानी होगी कि शिक्षिका ने पीड़िता को ये कहा था कि गैंगरेपी की तुम अकेली पीड़ित नहीं हो, इसलिए खुद को स्पेशल महसूस मत करो। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।




