खौफनाक मामला: महिला तहसीलदार की ऑफिस में जिंदा जलाकर हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला तहसीलदार के दफ्तर में घुसकर उसे जिंदा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला तहसीलदार के दफ्तर में घुसकर उसे जिंदा जला दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि, सोमवार दोपहर एक शख्‍स तहसीलदार के ऑफिस में आया और उसने तहसीलदार विजया पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

Crime
एक रिपोर्ट के अनुसार जब यह घटना हुई उस समय के वक्‍त तहसीलदार अपने कमरे में अकेली थीं। आग लगने के बाद हिला अधिकारी चिल्‍लाते हुए कमरे से बाहर आई। वहां मौजूद कर्मचारी उसकी जान बचाने की कोशिश करने लगे। लेकिन ज्यादा झुलस जाने की वजह से महिला की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *